श्रावस्ती। महिला शक्ति मोबाइल व एंटी रोमियों टीम महिलाओं को अपराध के प्रति जागरूक कर रही है। टीम ने बृहस्पतिवार को हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम मालेडीह, चिरैया रानीसीर व बदला चौराहा पर चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही वृद्धा, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही महिला व युवतियों को पिंक कार्ड भी वितरित किया गया।