श्रावस्ती। बाल श्रम व बाल विवाह रोकने के लिए संचालित अभियान के तहत शुक्रवार को सिरसिया क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही जांच अभियान भी चलाया गया। विशेष बाल श्रम उन्मूलन, बचपन बचाओ आंदोलन व बाल विवाह रोकथाम अभियान के नोडल अधिकारी एएसपी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष एएचटीयू, बाल कल्याण अधिकारी सिरसिया व एक संस्था की संयुक्त टीम ने सिरसिया के चिल्हरिया मोड़, सिरसिया बाजार, बस स्टैंड, ढाबा, दुकानों व होटल सहित वर्कशॉप आदि स्थानों पर जागरूकता रैली भी निकाली।
इस दौरान एएचटीयू टीम ने दुकानदारों व होटल मालिकों को बाल श्रमिकों से कार्य करते पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।