श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति सचेत किया गया। विशेष रूप से अनजान लिंक पर क्लिक करने व एपीके फाइल न खोलने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिला हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।