इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सोमवार इकौना के सीताद्वार में लोकसभा स्तर का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें केद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसका ख्याल रखा जा रहा है। मोदी सिर्फ योजना पर काम नहीं करते, बल्कि उसे मूर्तरूप भी दे रहे हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि का छह हजार रुपये उनके खाते में पहुंच रहा है। कार्यक्रम का संचालन रमन सिंह ने किया।
इस मौके पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, विधायक बलरामपुर पल्टू राम, एमएलसी पदमसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, विधायक अनुमपा जयसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
डिजिटल हुआ जिला प्रशिक्षण इकाई
श्रावस्ती। पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई को अब डिजिटल कर दिया गया है। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही नवनिर्मित हॉल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां प्रशिक्षण, सेमिनार, सम्मेलन, आउटरीच कार्यक्रम, मीडिया इंटरैक्शन आदि का आयोजन किया जाएगा। जिसके पहले दिन सोमवार को यूपी 112 का प्रशिक्षण नवननिर्मित डिजिटल जिला प्रशिक्षण इकाई में कराया गया।
जिसका शुभारंभ एसपी प्राची सिंह ने किया। यहां स्मार्ट पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंप्यूटर कार्यप्रणाली, सीसीटीएन प्रशिक्षण एवं पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही साइबर क्राइम आदि का लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव व प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहें। (संवाद)