तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के रामपुर बस्ती में 14 फरवरी को एक युवक ने अपनी भाभी व भतीजी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी मारूफ को बंजारनपुरवा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया।उसे जेल भेजा गया है।