श्रावस्ती। बहराइच जिले के रानीपुर इलाके की ग्राम पंचायत बलचंदपुरवा निवासी रमेश कुमार मिश्रा को मंगलवार को मारपीट का दोषी करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सजा सुनाई। न्यायाधीश ने रमेश को न्यायालय उठने तक के कारावास व 2000 रुपये का जुर्माना लगाया। रमेश के खिलाफ वर्ष 2017 में गिलौला पुलिस ने मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मंगलवार को पुलिस ने उन्हें न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां उसे सजा सुनाई गई।