नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
- फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
श्रावस्ती। नववर्ष को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवार शाम एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम टीम के साथ सिरसिया पहुंचे और सिरसिया पुलिस के साथ सोन पथरी बॉर्डर पर पैदल गश्त की। साथ ही एसएसबी व पुलिस टीम के साथ नो मेंस लैंड की सुरक्षा स्थिति देखी। एएसपी ने बताया कि नेपाल से हमारी खुली सीमा जुड़ती है। इसे लेकर सीमावर्ती गांवों, जंगल की पगडंडियों पर पुलिस व एसएसबी जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को भी सीमा क्षेत्र के रास्तों पर नजर रखने व संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल डॉयल 112 पर सूचना देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।