विभूतिनाथ मंदिर का निरीक्षण करते एएसपी।
- फोटो : विभूतिनाथ मंदिर का निरीक्षण करते एएसपी।
श्रावस्ती। सिरसिया स्थित प्राचीन पांडव कालीन मंदिर में मलमास के दूसरे सोमवार को जारी जलाभिषेक की सुरक्षा को लेकर एएसपी चंद्रकेश सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश व निकासी मार्गों, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों को सजगता से ड्यूटी निभाने के लिए निर्देशित किया।