श्रावस्ती। जिले में समीक्षा अधिकारी व सह समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होनी है। परीक्षा से पूर्व शनिवार को एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने परीक्षा केंद्र मल्हीपुर क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कृषि इंटर कॉलेज वीरगंज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष मल्हीपुर सौरभ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।