सिरसिया थाने का निरीक्षण करते एएसपी
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने मंगलवार को सिरसिया थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों व रजिस्टरों का अवलोकन किया और विवेचकों को जल्द लंबित विवेचनाएं पूरी करने का निर्देश दिया। एएसपी ने बैरक, भोजनालय, थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। ऑपरेशन क्लीन के तहत उन्होंने परिसर में लावारिस खड़े वाहनों को देखा और जल्द से जल्द उन्हें निस्तारण करने का निर्देश दिया।