फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत आशुतोष ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
पदक दिखाते आशुतोष, साथ में ट्रॉफी के साथ मौजूद उनके कोच। 
विज्ञापन
वीरपुर। गोवा के पेड़म स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मापुसा में 26 से 28 जून के बीच संपन्न हुई 9वीं एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इकौना के आशुतोष त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। आशुतोष ने श्रीलंका के खिड़की को मात देकर स्वर्ण पर कब्जा किया। इकौना निवासी आशुतोष ने सीनियर पुरुष अंडर 68 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग किया था। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला उनका श्रीलंका के खिलाड़ी जैद मोहम्मद के साथ हुआ। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की। आशुतोष के कोच सूर्य प्रकाश पांडेय ने टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाई और आशुतोष त्रिपाठी का अंतिम क्षण तक हौसला बढ़ाते रहे। सूर्य प्रकाश को बेस्ट टीम कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया। आशुतोष त्रिपाठी ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच, माता-पिता व समर्थकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें