फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल संसद में आशीष बने प्रधानमंत्री

Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय परसोहना में बाल संसद के गठन के दौरान निर्वाचन कार्य करते विद्यार्थी।- 
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय परसोहना में मंगलवार को बाल संसद का चुनाव कराया गया। विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया को समझते हुए उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। चुनाव में आशीष कुमार प्रधानमंत्री और गोविंद गौरी उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। मोहम्मद रजा स्वास्थ्य मंत्री, राम प्रसाद उप स्वास्थ्य मंत्री और सर्वेश कुमार सूचना मंत्री चुने गए। प्रधानाचार्य इमामुदरहमान ने कहा कि लोकतंत्र सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। देश का कोई भी नागरिक किसी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है और जनता अपने जनप्रतिनिधियों का चयन करती है। उन्होंने बताया कि बाल संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। इस मौके पर रमेश चंद्र यादव, नीरज, लक्ष्मी देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें