फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आशा कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित

Thu, 06 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भंगहा सीएचसी में आयोजित कार्यशाला में मौजूद चिकित्सक व आशा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा में बुधवार को अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को स्तनपान के महत्व और महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक ने कहा, स्तनपान नवजात शिशु का पहला अधिकार और संपूर्ण आहार है। यूनिसेफ के एपीसी अनुराग सिंह ने आशाओं से गर्भावस्था के दौरान ही महिलाओं को स्तनपान के लाभ बताने और प्रसव के बाद तुरंत स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने धात्री महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी। इस मौके पर बीसीपीएम अखिलेश, अजय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें