फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Tue, 19 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विधायक को ज्ञापन सौंपती आशा व संगिनी कार्यकर्ता। - फोटो : विधायक को ज्ञापन सौंपती आशा व संगिनी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
कटरा। आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक रामफेरन पांडेय का घेराव किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 31 मई तक मांग पूरी नहीं हुई तो एक जून से धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन में आशा संगिनी उमा मिश्रा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को 2006 में निर्धारित प्रोत्साहन राशि 20 वर्ष बाद भी मिल रही है, जबकि वे आठ से 12 घंटे काम करती हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलास्तर पर अधिकारी बजट का अभाव बताकर उनके पारिश्रमिक का भुगतान टाल रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में मासिक वेतन लागू करना, समस्त बकाया भुगतान शीघ्र दिलाना, संगिनी को स्कूटी और आशा को स्मार्टफोन उपलब्ध कराना शामिल है। आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 18 हजार और संगिनी कार्यकर्ताओं ने 24 हजार मासिक वेतन की मांग की है। इस मौके पर इकौना सीएचसी अधीक्षक दीपक शुक्ला, श्यामपती, किरन चौधरी, वंदना सिंह, मीरा, कुसुम सहित अन्य आशा व संगिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें