फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अरुण बने आपदा प्रबंधन समिति के प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 13 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन समिति बनाई है। श्रावस्ती के अरुण कुमार मिश्रा को अध्यक्ष और बहराइच के अजय कुमार शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। श्रावस्ती के सचिव अरुण कुमार मिश्र को समिति का अध्यक्ष, बहराइच के आजीवन सदस्य अजय कुमार शर्मा को सचिव, गौतमबुद्धनगर के संजय त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, लखनऊ के जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष और बलरामपुर के अजय कुमार मिश्र, बाराबंकी के धर्मेंद्र कुमार वर्मा, फर्रुखाबाद के आयुष्मान परिहार व कानपुर नगर के लखन कुमार शुक्ला को समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति राज्य में आपदा प्रबंधन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। यह जनपदों में टीमें बनाकर जनता को आपदाओं से बचने का प्रशिक्षण देगी। साथ ही, राहत सामग्री वितरण और पुनर्वास कार्य भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें