फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 तक करें ज्ञान प्रतियोगिता के लिए आवेदन

Thu, 10 Sep 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से बीएसजी ज्ञान पुरस्कार प्रतियोगिता के आवेदन शुरू हो गए हैं। सफल प्रतिभागियों को 50 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है। जिला सचिव कामाक्षा प्रसाद पाठक ने बताया कि सभी राजकीय हाईस्कूल, इंटर कॉलेज, माध्यमिक विद्यालय तथा बेसिक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ग्रुप लीडर, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को पत्र जारी किया गया है। प्रतियोगिता प्रादेशिक मुख्यायुक्त, भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित होगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को 50 हजार, द्वितीय को 40 हजार और तृतीय को 30 हजार रुपये पुरस्कार मिलेगा। सभी विद्यालयों से कम से कम 10 स्काउट व 10 गाइड प्रतिभाग कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें