श्रावस्ती। केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से भारत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सीडीओ शाहिद अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए युवा 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भारत कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा व व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन करने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उन्नत प्रशिक्षण व मूल्यांकन का अवसर मिलेगा तथा योग्य प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।