श्रावस्ती। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत भारत कौशल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में सीडीओ शाहिद अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत कुल 63 विभिन्न कौशलों में 16 से 23 आयु वर्ग के अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल के माध्यम से 15 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा।