श्रावस्ती। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि बीपीईएस बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठयक्रम के लिए 13 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए इच्छुक छात्र विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।