फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मानव तस्करी विरोधी कार्यशाला का आयोजन

Sun, 13 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मानव तस्करी विरोधी कार्यशाला में मौजदू एसएसबी जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में शनिवार को कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण की अध्यक्षता में मानव तस्करी विरोधी कार्यशाला हुई। इसमें मौजूद एनजीओ देहात व पुलिस विभाग के विशेषज्ञों ने एसएसबी जवानों को विभिन्न सत्रों व कक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से मानव तस्करी की पहचान, रोकथाम, बचाव एवं पीड़ितों के पुनर्वास के साथ-साथ मानव तस्करी से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में सीमा क्षेत्र में संभावित गतिविधियों की पहचान पर जोर दिया गया। जवानों को संदिग्ध व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहने, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और विभागों से समन्वय स्थापित करने का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें