फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पशुपालकों को किया गया जागरूक

Fri, 23 Jan 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला क्षेत्र के ग्राम गौहनिया में बृहस्पतिवार को पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. विनय सिंह ने कहा कि ठंड में पशुओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। उनके आश्रय स्थलों की नियमित सफाई करें। उन्हें रात का रखा पानी कतई न पिलाएं। इसी क्रम में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण आदि की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर पशु धन प्रसार अधिकारी राणा प्रताप वर्मा, ग्राम प्रधान भाईलाल व ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें