फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिजली कटौती से नाराज युवक ने अवर अभियंता को पीटा

Wed, 26 Jul 2023 06:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार का मामला, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। जिले में हो रही बिजली कटौती के बाद उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है। इससे क्षुब्ध इकौना क्षेत्र के एक युवक ने मंगलवार शाम विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार पहुंच कर अवर अभियंता से अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी। जेई की तहरीर पर इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
इकौना के विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार की मंगलवार शाम विद्युत आपूर्ति बाधित थी। आरोप है कि शाम साढ़े पांच बजे किसी ने अवर अभियंता विद्युत राजेश कुमार के निजी व सीयूजी नंबर पर खुद को जिला पंचायत सदस्य बताते हुए विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। इस पर जेई ने बताया कि रोस्टिंग के तहत आपूर्ति भिनगा से बाधित है। जो शाम छह बजे बहाल होगी। इसके बाद फोन करने वाले ने न सिर्फ फोन पर गाली दी बल्कि विद्युत उपकेंद्र पहुंच कर अवर अभियंता के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान युवक ने अवर अभियंता को जातिसूचक गाली व जानमाल की धमकी देते हुए सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। मामले में इकौना पुलिस ने सचिन तिवारी सहित एक अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें