फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मानकविहीन इंटरलॉकिंग का लगाया आरोप

Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट में बालू के ऊपर बिछाई जा रही इंटरलॉकिंग ईंट।
विज्ञापन
गिरंट बजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इससे परिसर में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। वहीं गांव के हरिमिंदर सिंह, राम नरेश यादव, अनिल आदि ने आरोप लगाया है कि इंटरलॉकिंग का कार्य गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा है। बिना ईंट के रोड़े बिछाए ही बालू के ऊपर ईंटें बिछाई जा रही हैं। इंटरलॉकिंग बरसात में धंस जाएगी और परिसर में आने-जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें