श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा कोरियनपुरवा निवासी मीना देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया है। मीना ने बताया कि गाटा संख्या 729 पर उनकी जमीन है और उसके वरासत का वाद चल रहा है। प्रकरण में आयुक्त न्यायालय द्वारा 14 अक्तूबर को व सिविल जज प्रवर खंड द्वारा 11 दिसंबर को स्थगनादेश जारी किया गया है। इसके बाद भी विपक्षी विवादित जमीन पर निर्माण करवा रहे हैं। मीना देवी ने निर्माण रुकवाने व न्यायालय के आदेश का पालन करवाने की मांग की है।