इकौना। इकौना क्षेत्र के ग्राम जमुनहा निवासी पंकज कुमार ने शनिवार को स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर दबंगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र पर में पीड़ित ने बताया कि नल के पानी के निकासी को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव कराने आई उनकी पत्नी सीमा को भी दबंगों ने पीट दिया। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने पीड़ितों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजा। (संवाद)