श्रावस्ती। डीएम कृतिका शर्मा को दिए शिकायती पत्र में अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र ने आरोप लगाया है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में संचालित जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाएं बेची जा रही हैं। बताया कि पत्नी दांत के दर्द का इलाज कराने अस्पताल गई थी। डाॅक्टर की लिखी दवा जन औषधि केंद्र से खरीदी। डॉक्टर ने दवा को जेनेरिक बताकर वापस करने को कहा। वापसी के लिए कहने पर जन औषधि केंद्र कर्मचारी ने अभद्रता की। बाद में संचालक ने भी फोन पर धमकी दी। पीड़ित ने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की है।