फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बेटी को साथ ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने दो युवकों पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मल्हीपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि 2 अगस्त को वह अयोध्या गईं थी, तब बेटी घर पर अकेली थी। 5 अगस्त को लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। पड़ोसियों ने बताया कि 2 अगस्त की शाम करीब 4 बजे मल्हीपुर के बेलसवा गांव निवासी रंगीलाल और सिरसिया के हेमपुर गांव निवासी अनूप कुमार बेटी को अपने साथ ले गए। महिला ने आरोप लगाया कि बेटी अपने साथ 1 लाख 10 हजार रुपये और आभूषण भी ले गई है। पहले थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें