फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समझौते के बाद भी परेशान करने का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
समझौता पत्र दिखाते पूर्व प्रधान सुंदर लाल यादव।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के दक्षिणी बलिदानपुरवा निवासी पूर्व प्रधान सुंदरलाल यादव ने गांव की एक महिला पर भूमि विवाद को लेकर बार-बार शिकायत कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। सुंदरलाल के अनुसार, विवाद में समझौता होने के बावजूद महिला उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दे रही है, जबकि मामला दीवानी न्यायालय में भी विचाराधीन है। सुंदरलाल ने बताया कि करीब 40 वर्ष पहले उन्होंने महिला के ससुर से तीन बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसमें दो बिस्वा पर मकान व दुकान बनवाकर किराये पर दे दिया। बाद में महिला ने जमीन पर दावा किया तो विवाद खत्म करने के लिए उन्होंने शेष एक बिस्वा जमीन महिला को दे दी। साथ ही गिरंट मुख्य मार्ग स्थित करीब 15 बिस्वा जमीन भी छोड़ दी, जिसके लिए उन्होंने एक लाख 64 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर 2020 को महिला की सास के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में 50 रुपये के स्टांप पर समझौता हुआ था। इसमें किसी विवाद या लेनदेन के शेष न होने की बात दर्ज थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें