गिरंट बाजार। बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी जगदीश हरदत्तनगर गिरंट थाने में तहरीर देकर एक राजगीर पर शटरिंग का सामान वापस न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस ने सामान वापस करवाने की मांग की है। जगदीश ने तहरीर में बताया कि वह शटरिंग का काम करते हैं। जनवरी 2026 में उन्होंने गौसपुर में काम किया था। आरोप है कि इस दौरान ददौरा निवासी महेश उर्फ नेपाली ने फोन कर शटरिंग का सामान मांगा और जल्द वापस करने की बात कही। आरोप है कि काम खत्म होने के बाद कुछ सामान अभी भी विपक्षी अपने पास रखे हुए है और वापस करने से मना कर रहा है। सामान वापस न मिलने से उनका काम बाधित है और उन्हें नुकसान हो रहा है।