फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: देवस्थान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बहादुरपुर गांव में अवैध कब्जा को लेकर प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़पुरवा के मजरा बहादुरपुर में देवस्थान की भूमि पर कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को ज्ञापन देकर नवरात्र से पहले भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गाटा संख्या 307 की भूमि राजस्व अभिलेखों में देवस्थान के नाम दर्ज है। ग्रामीणों के अनुसार, वे पिछले 10 वर्षों से इसी स्थान पर दुर्गा पूजन करते आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने देवस्थान की भूमि पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर ग्रामीणों को गोली मारने की धमकी दी गई। कब्जे के चलते इस बार नवरात्र में दुर्गा पूजन प्रभावित होने की आशंका है। प्रदर्शन में प्रमोद मिश्रा, शोभाराम, भगवानदास, लवकुश, राम भवन, बृजेश कुमार, दिनेश कुमार, राज कुमार शुक्ला व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें