फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लेन-देन में पिटाई का आरोप, दो पर प्राथमिकी

Mon, 07 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिर्जापुर निवासी विशनू प्रताप उर्फ पुजारी (20) ने पटपड़गंज निवासी दो युवकों को रुपये के लेन-देन को लेकर उनकी पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर निवासी विशनू प्रताप उर्फ पुजारी ने बताया कि छह सितंबर रात लगभग नौ बजे वह मिर्जापुर से भटपुरवा जा रहे थे। आरोप है कि पटपड़गंज गांव के पास अनुज कुमार व राजेश कुमार ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने रुपये के लेन-देन को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध पर दोनों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। हमले में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। आरोप है कि घटना के बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें