फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क हैं सभी सेवाएं: डीएम

Wed, 05 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत करती डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र चैलाही और जन आरोग्य मंदिर चिल्हरिया का निरीक्षण किया। वीएचएनडी सत्र में उन्होंने मरीजों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और बताया कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं व दवाएं निशुल्क हैं। चैलाही उपकेंद्र में उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, एएनसी, ड्यू लिस्ट व सैम-मैम रजिस्टर का निरीक्षण किया, जिसमें 196 सैम-मैम बच्चे पंजीकृत मिले। उन्होंने आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखने, स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए। जन आरोग्य मंदिर चिल्हरिया में बच्चों का वजन कराकर सैम-मैम की स्थिति जानी। रेडियंट वार्मर मशीन न होने की जानकारी पर उसे उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें