फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तय समय में पूरे कराए जाए सभी विकासात्मक कार्य

Sat, 26 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्टांप ड्यूटी सहित इकौना में कराए जा रहे विकासात्मक कार्यों का डीएम कृतिका शर्मा ने निरीक्षण कर निर्देश दिया कि संचालित कार्यों को तय समय में पूरा कराए जाए। ताकि उनके लागत खर्च को बढ़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील इकौना के लक्ष्मण नगर-गिलौला मार्ग पर ग्राम सभा तिलकपुर एवं इकौना देहात में कृषि भूमि की हुई खरीद में चुकाए गए स्टांप शुल्क के विवरण को भी परखा। दोनों स्थानों पर स्टांप शुल्क नियमानुसार सही पाए गए।
इसके बाद उन्होंने जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में विधायक निधि से कराए जा रहे इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे जाने की ताकीद की। उन्होंने स्कूल में छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था के बारे में भी स्कूल प्राचार्य डा भूदेश्वर पांडे से जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें