फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: आज खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Thu, 09 Feb 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को एक से 19 साल तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े (कृमि) निकालने की दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान दवा खाने से छूटे बच्चों को 13 से 15 फरवरी तक मॉप अप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कोई भी पात्र दवा खाने से वंचित न रहे, इसको लेकर सीडीओ अनुभव सिंह ने ब्लॉक स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन किया है। सीडीओ ने बताया कि इन कमेटियों में संबंधित एडीओ पंचायत, सीएचसी अधीक्षक, पीएचसी प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बीसीपीएम, बीपीएम व हेल्थ पार्टनर को शामिल किया गया है। सभी अधिकारी दस फरवरी को कम से कम सात-आठ केंद्रों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रोफार्मा पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाॅ. पुष्पलता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कुपोषण दूर करना है। प्रतिवर्ष दो बार पेट के कीड़े निकालने वाली दवा खिलाई जाती है। पेट में कीड़े होने के चलते बच्चे और किशोरों में खून की कमी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कुल 5,36,626 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें