फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 28 साल बाद महिला के हाथ में होगी इकौना की कमान

Wed, 12 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पंचायत इकौना में 48 साल में दूसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर महिला का कब्जा होगा। इससे पहले 1995 में यहां से महिला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं थीं। वहीं नोटिफाइड एरिया से नगर पालिका परिषद तक के 123 वर्ष के सफर में भिनगा को कभी महिला अध्यक्ष नहीं मिली।
विज्ञापन


महिलाओं को भिनगा में कभी भी नगर अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। न ही किसी महिला अधिकारी को कभी प्रशासक बनने का ही सौभाग्य प्राप्त हुआ। 1899 में नोटिफाइड एरिया बनी भिनगा 1988 में नगर पंचायत और वर्ष 2017 में नगर पालिका परिषद बनी। इस बीच 123 वर्ष में कभी भी भिनगा में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित नहीं हुआ। न ही भिनगा वासियों ने कभी किसी महिला को अपना प्रतिनिधि ही चुना। ऐसा नहीं है कि इस बीच किसी महिला ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी नहीं की।

इसके बावजूद भिनगा वासियों ने कभी महिलाओं को महत्व नहीं दिया। जबकि 1975 में नगर पंचायत बनी इकौना में वर्ष 1995 में पहली बार महिला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थी। वहीं इस बार यहां अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस बार भी इकौना वासियों को महिला नगर पंचायत अध्यक्ष मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें