श्रावस्ती। बैनामों के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का न्यायालय बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि बलरामपुर, बांदा, हरदोई और श्रावस्ती में पायलट प्रोजेक्ट के तहत संशोधित कानून लागू किया गया है। इसके विरोध में नौ अक्तूबर से तहसीलस्तर के सभी न्यायालयों का बहिष्कार किया जा रहा है। मंगलवार को सिविल कोर्ट के गेट नंबर एक पर धरना-प्रदर्शन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। अधिवक्ताओं की आमसभा में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।