श्रावस्ती। तराई में जारी कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते शनिवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बॉर एसोसिएशन ने काम से विरत रहने की घोषणा की। एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि शनिवार को राजस्व न्यायालय में अवकाश था और सिविल कोर्ट खुला था। तराई भीषण कोहरे व ठंड की चपेट में है, जिसके चलते अधिवक्ताओं व वादकारियों को दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए एसोसिएशन की ओर से शनिवार को काम से विरत रहने की घोषणा की गई और सभी अधिवक्ता अवकाश पर रहे।