सिरसिया में जारी प्रशिक्षण में जानकारी लेते एडी बेसिक।
श्रावस्ती। देवीपाटन मंडल गोंडा के एडी बेसिक राम सागर पति ने शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया का निरीक्षण कर शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों, शिक्षण सामग्री व प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता देखी। उन्होंने बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, एफएलएन के माध्यम से बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं को मजबूत करना शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। सभी प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और कक्षाओं में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दें। इस दौरान रामकुमार यादव, नरेंद्र सिंह, दिवाकर, संतोष सोनी और राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।