फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण अभियान में बरती शिथिलता तो होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 23 Sep 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को जिला पोषण समिति व संभव अभियान 6.0 की समीक्षा बैठक की। डीएम ने नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से छह वर्ष के बच्चों का वजन फिर से होगा। यह विशेष अभियान 23, 24 और 25 सितंबर को चलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण श्रेणी जैसे सैम, मैम या सामान्य का अंकन करेंगी। पोषण ट्रैकर एप पर चेहरा पहचान प्रणाली की फीडिंग व दक्षता मापन कम मिला। इस पर जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने पात्र लाभार्थियों को पोषाहार वितरण व ई कवच एप पर सैम बच्चों के प्रबंध में सुधार के निर्देश दिए। बैठक में डीपीओ अरविंद रस्तोगी, डीडीओ रामसमुझ, डीसी एनआरएलएम संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें