श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, रुपये के लेनदेन, महिला आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं से बेहतर व्यवहार करने व शिकायत पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही महिला शिकायतकर्ताओं की प्राथमिकी दर्ज कर जांच का निर्देश दिया है। अगर इसमें किसी ने भी लापरवाही बरती तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।