श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने उर्वरक वितरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना किसान पहचान पत्र के उर्वरक का वितरण न किया जाए। साथ ही उन्हें किसान पहचान पत्र बनवाने में सहयोग भी किया जाए। जिला कृषि अधिकारी को उर्वरक दुकानों के नियमित निरीक्षण का आदेश मिला। सभी दुकानों पर वितरण रजिस्टर अनिवार्य है और अवैध बिक्री पर कार्रवाई होगी। शासन की कृषि स्टैक योजना के तहत किसान रजिस्ट्री का कार्य जारी है। एक हेक्टेयर में अधिकतम सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी ही दिया जाएगा। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।