भंगहा सीएचसी का निरीक्षण करते एसीएमओ।
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा का सोमवार को एसीएमओ उदयनाथ ने निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने दवा स्टोर और ड्रग स्टॉक रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में दर्ज दवाओं की जानकारी में अंतर मिलने पर उसे सही करने को कहा। संबंधित फार्मासिस्ट को कमियां सुधारने के निर्देश दिए गए। आशा कार्यकर्ताओं को संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की सेवाएं ई कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया गया। स्टाफ नर्स के रिकॉर्ड में आयरन सिरप और इंजेक्शन की प्राप्ति तथा उपभोग के आंकड़ों में अंतर मिला। इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताते हुए विसंगति को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार, सहायक शोध अधिकारी सुरेश यादव और अधीक्षक प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।