दंदौरा गांव में कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - संवाद
श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दंदौरा के लोगों ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने का गंभीर आरोप लगाया है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन कर डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहीं प्रधान नीता सिंह, विजय कुमार, बिट्टू रानी, राधा देवी, प्रीति, प्रानवती व सोनी आदि ने बताया कि कोटेदार अन्नपूर्णा भवन में बैठकर अंगूठा लगवाते हैं। इसके बाद भी राशन नहीं देते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को भी वे लोग राशन लेने के लिए गए थे, लेकिन अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं दिया। प्रधान ने आपूर्ति निरीक्षक व डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।