फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बंदूक लेकर मां-बेटे को दौड़ाने का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। बहराइच जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के टेपरा निवासी ननकई ने हरदत्तनगर गिरंट थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर उन्हें और बेटे सुधीर सिंह को पीटने के लिए दौड़ाने का आरोप लगाया है। ननकई के अनुसार उनका मायका बहलेयिनपुरवा गांव में है। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर वह आठ सितंबर रात करीब आठ बजे बेटे के साथ मायके पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी भूपसिंह, जगदंबा सिंह, प्रदीप सिंह और राम कुमार सिंह आदि घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बंदूक लेकर मां-बेटे को दौड़ा लिया। ननकई ने बताया कि कुछ दिन पहले भूपसिंह की बहन व बहनोई का उनके बेटे से विवाद हुआ था। उसी को लेकर घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें