फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने बृहस्पतिवार को बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी मुख्य आरक्षी रामकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामकेश पर सिरसिया क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और बातचीत बंद करने पर उत्पीड़न करने का आरोप था। युवती ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। सर्विलांस सेल की मदद से जांच में मुख्य आरक्षी का नाम सामने आया। एसपी राहुल भाटी ने उसे निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें