श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनिहारतारा निवासी दुष्कर्म व अपहरण के आरोपी अलखराम को शनिवार को गिलौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि गिलौला थाना प्रभारी राजेश गुप्ता आरोपी की तलाश में लगातार गश्त कर रहे थे। शनिवार को आरोपी के भेसड़ी नहर पुल के पास मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।