श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने बुधवार को किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी युवक ने सात सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि था कि गांव निवासी नसरुद्दीन ने उनकी बेटी के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। वहीं, 25 अगस्त को बहाने से बुलाकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवक की तहरीर पर नसरुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।