श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मार-पीट, पारिवारिक विवाद, महिला, रुपये के लेनदेन, साइबर ठगी आदि से संबंधित 12 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों को मौके पर जाकर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।