गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरायनपुरवा निवासी मालिकराम ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मालिकराम के अनुसार उनके खेत से सटा विपक्षियों का खेत है। राजस्व टीम की पैमाइश में विपक्षियों ने अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर ली है। अब वे उनकी जमीन पर खूंटा गाड़कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मालिकराम ने बताया कि शिकायत के बावजूद थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।