गिरंट बाजार। लंबुईया चौराहे पर एक मीट दुकान संचालक पर अवशेष सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगा है। स्थानीय निवासी हिसमुद्दीन ने दुर्गंध व संक्रामक बीमारी फैलने की शिकायत थाने में की है। हिसमुद्दीन ने बताया कि जमील नामक व्यक्ति यह दुकान चलाता है। आरोप है कि जमील मुर्गे के अवशेष दुकान के आसपास फेंकता है। इससे चौराहे पर दुर्गंध फैल रही है और कीड़े पनप रहे हैं। हिसमुद्दीन ने कई बार सफाई के लिए कहा, लेकिन जमील ने उसे धमकाया। इसके बाद हिसमुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।